डेढ़ साल से बॉक्स ऑफिस से गायब सोनाक्षी सिन्हा निजी जिंदगी की लव स्टोरी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी आने वाली दो-तीन फिल्में तय करेंगी कि वह करिअर में आगे बढ़ेंगी या शादी करके घर बसा लेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
2 of 9
जून में 29 बरस की हो चुकीं सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में रहने के लिए अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ा रही हैं। प्रेम कहानी में उनके पार्टनर हैं सेलेब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेवा। लंबे समय से बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए तरस रहीं सोनाक्षी की पिछली फिल्म तेवर 2015 की शुरुआत में आई थी। जो फ्लॉप रही। इससे पहले लुटेरा, बुलैट राजा, आर... राजकुमार, ऐक्शन जैक्सन और रजनीकांत स्टारर तमिल की लिंगा भी फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
3 of 9
- फोटो : getty
डेढ़ साल से ज्यादा गुजर चुका है और सोनाक्षी बॉक्स ऑफिस की रेस से बाहर हैं। कुछ समय पहले तक उनकी चर्चा खाली बैठे रहने और वजन घटाने की कोशिशों के लिए हुई। इस साल सोनाक्षी की केवल एक फिल्म आनी है। जानकारों का कहना है कि अपनी अगली फिल्म को सुर्खियों में लाने के लिए सोनाक्षी निजी जिंदगी की चर्चाओं का सहारा ले रही हैं क्योंकि अभिनेत्री के रूप में वह कोई विशेष पहचान बनाने में अब तक नाकाम हैं।
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
4 of 9
सोनाक्षी का करिअर सलमान, अक्षय और अजय देवगन जैसे सितारों की वजह से ही कुछ ऊंचाइयां छू सका है। बीते कुछ समय से सोनाक्षी और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड रहे बंटी की नए सिरे से शुरू हुई नजदीकियां चर्चा में हैं। पिछले महीने सोनाक्षी ने अपना बर्थ डे बंटी के साथ मनाया था। तब कहा गया कि बंटी सोनाक्षी के जीवन में हैं।
विज्ञापन
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
5 of 9
सबसे ताजा मामला बंटी की मां के 60वें जन्मदिन का है। सोनाक्षी के करीबियों ने उनकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया में डाली है, जो इस बर्थडे पार्टी की हैं। बंटी सलमान खान के भाई सोहेल के साले हैं। सोहेल की पत्नी सीमा खान बंटी की बहन हैं। जन्मदिन पार्टी में सोनाक्षी सीमा के बेटे निर्वाण और बंटी के साथ तस्वीरों में दिख रही हैं।
विज्ञापन
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
6 of 9
उल्लेखनीय है कि इस साल के शुरुआत में बंटी और सोनाक्षी के एक बार फिर नजदीक आने की खबरें आई थीं। सुष्मिता सेन और नेहा धूपिया जैसी सुंदरियों को डेट कर चुके बंटी के बारे में कहा जाता है कि वह सोनाक्षी को लेकर गंभीर हैं और विवाह करना चाहते हैं।
विज्ञापन
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
7 of 9
सीमा को भी सोनाक्षी पसंद हैं। सीमा की सेलेब पार्टियां में सोनाक्षी खास मेहमान होती हैं। सोनाक्षी और बंटी की लवस्टोरी दबंग-2 के दौरान 2012 में शुरू हुई थी मगर कुछ महीनों में उनका ब्रेक-अप हो गया था। ब्रेक-अप की कई वजहों के बीच कहा गया कि सोनाक्षी की मां को इस रिश्ते से आपत्ति थी। इसके बाद सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा मगर तेवर के फ्लॉप होने के साथ दोनों दूर हो गए।
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
8 of 9
इस बीच खबर आई कि बंटी ने सोनाक्षी के सामने आपसी रिश्ते को एक और मौका देने का प्रस्ताव रखा। तब से अपने कॉमन फ्रेंड्स के बीच दोनों काफी वक्त साथ गुजारते देखे गए हैं। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी बंटी के विवाह प्रस्ताव को लेकर कश्मकश में हैं।
दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!
9 of 9
इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि हीरोइनों के साथ हमेशा यह समस्या रहती है क्योंकि करिअर और शादी अक्सर विपरीत दिशाओं में ले जाने का काम करते हैं। सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी बंटी के साथ जीवन बिताने का फैसला लेने से पहले अपनी अगली दो-तीन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे देखना चाहती हैं। तब तक बंटी को इंतजार करना होगा।