फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जहीर इकबाल को डेट कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा? वायरल हुई तस्वीर तो लोग पूछने लगे सवाल

Wed, 29 Dec 2021 05:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डबल एक्स एल को लेकर सुर्खियों में हैं लेकिन इस समय वे एक और बात को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल इस समय दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर ही जहीर खान के साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि जहीर इकबाल उनकी आने वाली फिल्म डबल एक्स एल में उनके साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने जहीर के बर्थडे पर एक पोस्ट की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे जहीर इकबाल को डेट कर रहीं हैं हालांकि इन दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के बर्थडे पर पोस्ट की थी और लिखा था, "दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को हैप्पी बर्थडे। आप दुनिया के बेहतरीन इंसान हो, कैसे हो सकता है ऐसे?तुम ऐसे कैसे हो?जन्म लेने के लिए शुक्रिया, हैप्पी बर्थडे...बॉय"। जिसके बाद उनके दोस्त और फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए। जहीर इकबाल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, लेकिन वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। जहीर ने इसके अलावा एक और कमेंट किया और लिखा, अब मैं आपको आधिकारिक तौर पर अपनी हीरोइन कह सकता हूं।
 
विज्ञापन

3 of 4
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona
फिलहाल सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जहीर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, ये सब बातें अफवाह हैं। हम ऐसी खबरों को देखकर हंसते हैं क्योंकि यह बहुत फनी है। सोनाक्षी ने फिल्म डबल एक्स एल के अलावा उन्होंने नोटबुक में भी जहीर के साथ काम किया है। जहीर ने भी सोनाक्षी से रिलेशनशिप को लेकर इंकार किया है और इन सब बातों को अफवाह बताया है। 
विज्ञापन

4 of 4
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम, जहीर इकबाल
इकबाल ने भी किया था बर्थडे पर पोस्ट-
सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर ने भी एक मजेदार पोस्ट की थी। इस पोस्ट में जहीर ने लिखा था, आप सभी को सोनाक्षी जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं, जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं... मेरा बस चलता तो आज बैंक हॉलिडे होता  हैप्पी बर्थडे सोंज। इसी के साथ जहीर ने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें