फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कबीर सिंह' को लेकर शाहिद पर भड़कीं ये सिंगर, रोल चुनने को लेकर कह दी चुभने वाली बात

Sun, 23 Jun 2019 12:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sona mahapatra - फोटो : social media
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं । फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं । फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपए की कमाई की है। एक ओर शाहिद और कियारा की जोड़ी को लोग सराह रहे हैं वहीं सिंगर सोना महापात्रा ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई है । 'कबीर सिंह' को लेकर सोना ने नेशनल वुमेन कमिशन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sona mahapatra - फोटो : facebook
सोना ने लिखा, 'किसी ने महिला विरोधी और पित्रसत्तात्मक कहानी नोटिस नहीं की? सिर्फ इंटेंस एक्टिंग? यह वाकई बहुत परेशान करने वाला है। आप तो नेशनल वुमेन कमिशन की चेयर पर्सन हैं, मैं हैरान हूं कि जब भारत में महिलाओं की स्थिति की बात आती है तो हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 6
Shahid Kapoor - फोटो : social media
सोना ने एक्टर नकुल मेहता के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि क्या एक एक्टर को रोल चुनने से पहले अपनी जिम्मेदारी नहीं समझनी चाहिए । बता दें कि सोना महापात्रा अक्सर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के खिलाफ कुछ ना कुछ लिखती रहती हैं । सलमान खान भी उनके निशाने पर आ चुके हैं । 
 

 


 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों सोना ने सलमान की फिल्म 'भारत' को लेकर आपत्ति जताई थी । सोना ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करके ट्विटर से अपील की थी कि अपने एल्गोरिदम को सही करें और उनके टाइमलाइन पर एडवरटाइज न करें। सोना ने जो स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, उसमें सलमान खान का ट्विटर हैंडल दिखाई दे रहा है। 5 मार्च को सलमान खान ने अपने ट्विटर से एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके साथ कटरीना कैफ भी नजर आ रही थीं। इस फोटो के उन्होंने लिखा था- And its a wrap for #Bharat


 
विज्ञापन

5 of 6
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
सलमान खान का यह ट्वीट सोना के टाइमलाइन पर दिख रहा था। सोना, सलमान को ट्विटर पर फॉलो नहीं करती हैं। लेकिन बार-बार ऐड दिखने के चलते सोना भड़क गईं और उन्होंने इस बात की शिकायत टि्वटर से कर दी। इसके अलावा सोना ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए लिखा था, 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंग आउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को प्रेरित करना है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
काला हिरण मामले के दौरान भी उन्होंने सलमान का नाम लिए बिना ट्विटर पर अपना गुस्सा निकाला था और कहा था, 'तो… क्या डैडी अब उनकी जगह पर माफी मांगेंगे? क्या हो रहा है ये इंडस्ट्री में? कब होगी बेल?अब कब होगी अगली ब्लॉकबस्टर रिलीज? दबंग कॉन्सर्ट के दौरे की तारीखें? बिग बॉस? चैरिटी ड्राइव।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें