पिता से मिली यह अनमोल सीख
आर्यन खान ने हाल ही में द हिंदू से बातचीत में बताया कि उन्हें अपने पिता से क्या सीख मिलती है? आर्यन खान ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें सबकी बात सुनना सिखाया। लेकिन, इसके साथ ही अपने दिल की बात मानना भी सिखाया है। आर्यन खान से जब पूछा गया कि अपनी पार्टी प्लेलिस्ट में फिलहाल उनका फेवरेट गाना कौन-सा है? इस पर वे बोले- 'यह मेरी वेब सीरीज का एक गाना है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है'। इसी के साथ आर्यन खान ने साफ-साफ यह संकेत दे दिया कि उनकी सीरीज धमाकेदार होने वाली है।
Abhishek Bachchan: पिता से खुद को बेहतर ड्राइवर मानते हैं अभिषेक, अमिताभ की इस दिलचस्प आदत का भी किया जिक्र
पिता की फेवरेट फिल्म पूछने पर मिला ये जवाब
इस बातचीत के दौरान आर्यन खान से पूछा गया कि अपने पिता के करियर की सभी फिल्मों में उनकी पसंदीदा कौन सी है? इसके जवाब में अधिकांश लोग यह मान सकते हैं कि आर्यन खान ने किंग खान की किसी रोमांटिक फिल्म का नाम लिया होगा। लेकिन, आर्यन खान ने कहा, 'पता नहीं, भगवान जाने... 'राम जाने'? बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'राम जाने' साल 1995 में रिलीज हुई। इसका निर्देशन राजीव मेहरा ने किया। इसमें शाहरुख खान ने एंटी-हीरो की भूमिका निभाई।
Shah Rukh Khan: जल्दी मर जाने के विचार से दोषी महसूस करते हैं शाहरुख खान, आखिर क्यों सोचते हैं ऐसा?
कब रिलीज होगी सीरीज?
आर्यन खान की सीरीज साल 2025 में रिलीज होगी और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगी। कल मंगलवार को शाहरुख खान की ओर से जारी किए गए पोस्ट में लिखा है, 'साल 2025 में नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक अनोखी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिसका निर्माण गौरी खान करेंगी और निर्देशन आर्यन खान करेंगे'। फिलहाल सीरीज की कास्ट से जुड़ी व अन्य जानकारियां सामने आना बाकी है।