फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somy Ali: सलमान के लिए पाकिस्तान से भागकर आई थी ये एक्ट्रेस, बाद में एक्टर पर लगाया था धोखा देने का आरोप

Thu, 06 Jan 2022 02:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली - फोटो : ट्विटर
सलमान खान और सोमी अली ने एक-दूसरे को आठ साल तक डेट किया। हालांकि बाद में वह एक-दूसरे से अलग हो गए। अब सोमी अली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब उन्होंने सलमान खान से अपने प्यार का इजहार किया था तो उन्होंने जवाब दिया था, 'मेरी एक गर्लफ्रेंड है।' सोमी अली ने कहा कि फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखने के बाद वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्यार में गिरफ्त हो गईं थीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media
सलमान खान से शादी के इरादे से आई थी भारत
सोमी अली ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वह सलमान खान से शादी के इरादे से भारत आईं थीं। गौरतलब है कि सलमान खान और सोमी अली कथित तौर पर 1991 से लेकर साल 1999 तक रिलेशनशिप में रहे। अब सोमी अली ने अपने एक साक्षात्कार में खुलासा किया है कि सलमान खान ने उन्हें चीट किया था। यही यही उनके अलग होने का कारण बना।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media
दरअसल, सोमी अली खान 16 साल कि कम उम्र में बॉलीवुड में अपना करियर बनाने आई थीं। सलमान खान और उनके रिलेशनशिप की अफवाहों ने उस वक्त काफी चर्चे बटोरे। यह भी कहा जाता है कि सलमान खान और सोमी अली उस दौरान आठ सालों तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन, 1999 में दोनों अलग हो गये। अब सोमी अली खान का कहना है कि सलमान खान ने उनके साथ चीट किया था।

 

4 of 5
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media
अपने साक्षात्कार में सोमी अली ने कहा कि सलमान खान पहले से ही किसी और के साथ रिश्ते में थे। उन्होंने और सलमान खान ने एक साल बाद डेटिंग शुरू की थी। सोमी ने यह भी कहा कि वह सलमान खान से शादी करना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media
सोमी ने कहा, हम हिंदी फिल्में देखा करते थे। मैंने 'मैंने प्यार किया' फिल्म देखी और मुझे सलमान पर क्रश हो गया था। उस रात मैंने एक सपना देखा और भारत जाने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा, मैं 16 साल की थी और मेरे लिए यह सोचना हास्यास्पद था कि मैं मुंबई जा सकती हूं और उससे शादी कर सकती हूं। मैंने उनसे शादी का सपना देखा और अपनी मां से कहा कि मैं सलमान से शादी के लिए भारत जा रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें