सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
दिव्या भारती ने समझाया था मतलब
सोमी ने आगे कहा, 'दिव्या भारती मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं। बेंगलुरु में आंदोलन की शूटिंग के दौरान हम काफी करीब आ गए थे। उस दौरान मैंने दिव्या से पूछा था कि अंडरवर्ल्ड क्या है। दिव्या ने पूछा, 'क्या आप जानती हैं माफिया क्या है?' मैंने कहा, 'हां, अमेरिका में इटालियन माफिया है।' दिव्या ने कहा, 'अंडरवर्ल्ड और माफिया एक जैसे हैं।'