फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होठ की सर्जरी ने बिगाड़ दिया श्रीदेवी का चेहरा, पति के साथ ईवेंट में पहुंची तो सच्चाई आई सामने

Thu, 25 Jan 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
हाल ही में श्रीदेवी मुंबई में हुए प्रोग्राम में अपने पति बोनी कपूर के साथ पहुंची थीं। इस दौरान श्रीदेवी ने पिंक कलर का शिमरी जंप शूट पहना हुआ था। हमेशा की तरह श्रीदेवी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उनके चेहरे पर कुछ ऐसा था जो बार-बार ध्यान खींच रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी
वो थे उनके होठ। श्रीदेवी के होठ बिगड़े हुए दिख रहे थे। उनके होठों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सर्जरी कराई है। ‌इस वजह उनके होठों में सूजन आ गई है। अब श्रीदेवी की सूजे होठ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीदेवी
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज चाहकर भी कुछ नहीं छिपा पाते। श्रीदेवी के होठों के बारे में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री बात कर रही है। इससे पहले श्रीदेवी नाक की सर्जरी को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। लेकिन तब उन्होंने इस सर्जरी की बात को झूठा बताया था।

4 of 5
श्रीदवी
एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए श्रीदेवी ने कहा था, 'नहीं, मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई। मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि वो अपने काम से मतलब क्यों नहीं रखते। वो अपना मुंह बंद क्यों नहीं करते। मैं एक व्यवस्थित जिंदगी जीती हूं। मुझे सर्जरी की कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी
इस प्रोग्राम में श्रीदेवी सालों बाद कमल हासन से भी मिलीं। श्रीदेवी और कमल हासन ने 1983 में फिल्म 'सदमा' में साथ काम किया था। दोनों 35 साल बाद एक-दूसरे मिले। इस फंक्‍शन में दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और कृति सेनन ने भी अपने स्टाइल से सभी को चौंका दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें