फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में गायब हैं धोनी की जिंदगी से जुड़े ये बड़े सच

Tue, 04 Oct 2016 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी की बायोपिक रुपहले पर्दे पर रिलीज हो गई है। यह बायोपिक धोनी के फैन्स का काफी पसंद आ रही है। लेकिन जैसा कि पहले से चर्चा थी इस फिल्म में काफी कुछ है जो धोनी के जिंदगी के बारे में नहीं दिखाया गया। धोनी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में बहुत सी ऐसी अहम बातें हैं जिन्हें पर्दे पर जगह नहीं दी गईं। 

आगे की स्लाइड्स में जानें कौन सी हैं वो बातें जो रुपहले पर्दे का हिस्सा नहीं बनीं। 
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के कप्तान कैसे बने:
सबसे पहले शुरुआत करते हैं धोनी की जिंदगी के उस अहम पड़ाव से जिसकी वजह से उन पर यह फिल्म बनी यानि धोनी का टीम इंडिया का कप्तान बनना और फिर वर्ल्ड कप जीतना। फिल्म में काफी जगह चयन प्रक्रिया दिखाई गई लेकिन धोनी का टीम इंडिया के कप्तान के लिए कैसे चयन हुआ। यह पूरी फिल्म में कहीं नहीं बताया या दिखाया गया। अगर ये बात फिल्म में जोड़ी जाती तो फिल्म ज्यादा दिलचस्प हो सकती थी।
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

3 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने ऑफ साइड में स्ट्रोक खेलना कैसे सीखा ?
फिल्म के पहले हाफ में धोनी ज्यादातर लेग साइड में स्ट्रोक जड़ते हुए देखे गए हैं। उनके ज्यादातर शॉट आड़े शॉट थे और उन्हें सलाह दी गई थी कि वह ऑफ साइड में भी स्ट्रोक खेलें। लेकिन फिल्म में इस बारे में बिल्कुल भी नहीं बताया गया कि उन्होंने वे स्ट्रोक कैसे सीखे। यह एक तथ्य है कि धोनी ऑफ साइड के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। वह ज्यादातर ऑफ साइड में स्ट्रोक खेलते नजर आ ही जाते हैं।

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

4 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
कौन हैं वो तीन क्रिकेटर और धोनी ने उन्हें क्यों निकाला ?
फिल्म में उन तीन क्रिकेटरों का नाम उजागर नहीं किया गया, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई सीबी सीरीज से निकाल दिया गया उनका नाम। धोनी की बोर्ड सिलेक्शन पैनल से मीटिंग के दौरान वह तीन खिलााड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए कहते हैं लेकिन जब धोनी ने उन तीनों के नाम बताए तो साउंड म्यूट कर दी गई। जब लिप- सिंक को करीब से देखा गया तो पता चला कि उन्होंने दो खिलाड़ियों के नाम ही बताए हैं जिन्हें म्यूट कर दिया गया। बाद में तीसरे खिलाड़ी का नाम बताया जाता है जब धोनी न्यूज चैनल स्विच्ड ऑन करते हैं और मीडिया उनके तीसरे खिलाड़ी से मनमुटाव की बात करती है।
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

5 of 7
युवराज सिंंह
युवराज के अलावा बाकी खिलाड़ियों का जिक्र नहीं 
सुशांत (धोनी) और हेनरी टांग्री (युवराज सिंह) के अलावा अन्य कोई एक्टर पूरी फिल्म में दूसरे क्रिकेटरों की भूमिका निभाता नजर नहीं आया। जब फिल्म रिलीज नहीं हुई थी तो माना जा रहा था कि फवाद खान विराट कोहली के किरदार में नजर आएंगे। रामचरन सुरेश रैना के किरदार में नजर आएंगे, गौतम गुलाटी जहीर खान और श्रेयस तलपड़े रोहित शर्मा के किरदार में नजर आएंगे लेकिन ये सब बातें महज अफवाह साबित हुईं।
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

6 of 7
ले. क. महेंद्र सिंह धोनी
धोनी का मिलिट्री प्रेम 
फिल्म धोनी के जन्म से शुरू होती हुई उसके जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डालती है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में धोनी के आर्मी लव को नहीं बताया गया है। जिसके बारे में वह अक्सर मीडिया से बातचीत करते रहते हैं। गौर करने वाली बात है कि धोनी को भारतीय आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोजीशन दी गई है। धोनी अक्सर आर्मी स्टाइल के बैग का इस्तेमाल करते नजर आते हैं और उन्होंने ये बात कई बार कही है कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो वे आर्मी में होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की जिंदगी का वो सच जो पर्दे पर नहीं दिखाया गया

7 of 7
नरेंद्र सिंह धोनी
धोनी के भाई का कोई जिक्र नहीं 
फिल्म में धोनी के करियर के बारे में कुछ दिखाना न दिखाता तो एक विवाद का विषय हो सकता है, पर धोनी का परिवार भी पूरा नहीं दिखाया गया है। फिल्म में धोनी की सिर्फ एक बहन दिखाई गई है। जबकि वास्तव में उनका एक भाई भी है। नरेंंद्र सिंह धोनी, उनका भाई है, जो राजनीति में सक्रिय है। वह काफी पहले भाजपा में हुआ करते थे आजकल समाजवादी पार्टी में हैंं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें