फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crazxy Box Collection Day 5: ‘क्रेजी’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जानिए 5वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई

Tue, 04 Mar 2025 08:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Crazxy Box Collection Day 5: फिल्म ‘तुम्बाड’ में सोहम शाह ने अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान कर दिया था। हाल ही इस उम्दा कलाकार की एक फिल्म ‘क्रेजी’ भी रिलीज हुई। लेकिन यह फिल्म ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब नजर नहीं आ रही है। जानिए, फिल्म ‘क्रेजी’ ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'क्रेजी' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ को रिलीज से पहले कई क्रिटिक्स ने सराहा था। लेकिन यह तारीफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बदलती हुई नजर नहीं आ रही है। इस फिल्म का कलेक्शन शुरुआत से बहुत अच्छा नहीं रहा है। पिछले शुक्रवार से लेकर अब तक फिल्म ‘क्रेजी’ का कलेक्शन कम ही होता जा रहा है। जानिए, पांचवे दिन आकर इस फिल्म ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'क्रेजी' के कुछ सींस - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum

पांचवे दिन का कलेक्शन 
'क्रेजी' के पांचवे दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फिल्म अब तक 4 लाख रुपये ही कमा पाई है। जबकि पहले दिन इसने 1 करोड़ रुपये की कमाई का नंबर हासिल कर लिया था। महज चार दिन में ही करोड़ से लाखों तक में इस फिल्म की कमाई सिमट कर रह गई है। यही हाल रहा तो फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से उतर जाएगी। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 4.82 करोड़ रुपये ही है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'क्रेजी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बजट वसूलने में नाकामयाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहम शाह अभिनित फिल्म 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के लागत में बनी है। जिस तरह से इस फिल्म की कमाई हर दिन गिर रही है, उससे नहीं लगता है कि यह अपना बजट भी वसूल कर पाएगी। 

4 of 5
फिल्म 'छावा' - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
छावा के सामने टिकना हुआ मुश्किल
फिल्म ‘क्रेजी’ के अलावा थिएटर में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ भी लगी हुई है। यह फिल्म पिछले तीन हफ्ते से बंपर कमाई कर रही है। जल्द ही छावा 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन का आंकड़ा भी छू सकती है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। आगे भी यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी रहेगी, ऐसे में फिल्म ‘क्रेजी’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'क्रेजी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘क्रेजी’ की स्टार कास्ट
फिल्म ‘क्रेजी’ में सोहम शाह ने लीड रोल किया है। सोहम शाह के अलावा फिल्म में शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई अभिनेताओं ने अहम किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें