फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों के खिलाफ सोहेल खान ने उठाया था बड़ा कदम, मंदिर में जाकर करनी पड़ी थी शादी

Thu, 20 Dec 2018 08:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sohail khan with wife - फोटो : file photo
सलमान खान के भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान 48 साल के हो गए हैं। सोहेल का जन्म 20 दिसंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। सोहेल आखिरी बार अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री में कैमियो रोल में नजर आए थे हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। निजी जिंदगी की बात करें तो सोहेल ने घरवालों के खिलाफ ऐसा कदम उठाया था जो कम ही लोगों को पता है।
विज्ञापन

2 of 5
sohail khan - फोटो : file photo
एक ओर जहां सलमान और अरबाज की निजी जिंदगी के बारे में अक्सर बातें होती हैं तो वहीं सोहेल के बारे में लोग कम ही जानते हैं। साल 1997 में सोहेल ने अपना करियर बतौर डायरेक्टर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से शुरू की थी। फिल्म में सलमान और अरबाज एक साथ दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
सोहेल खान - फोटो : self
उस दौरान सीमा सचदेव नाम की लड़की दिल्ली से मुंबई फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने आई थी। दोनों की मुलाकात हुई। ये पहली नजर का प्यार था और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। सोहेल और सीमा एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन उनका परिवार इस शादी के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं था।

4 of 5
sohail khan - फोटो : file photo
जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म प्यार किया तो डरना क्या रिलीज हुई थी, उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और सोहेल-सीमा का निकाह भी हुआ। सीमा और सोहेल के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sohail khan - फोटो : file photo
सोहेल ने शादी के बाद सीमा के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस में कदम रखा। सीमा कई टीवी शोज और फिल्मों के लिए फैशन डिजाइनिंग का काम करती हैं। पिछले कुछ समय से बतौर प्रोड्यूसर सोहेल कुछ सफल नहीं रहे। फिल्मों के अलावा सोहेल को खेलों में बेहद दिलचस्पी है, वो अक्सर चैरिटी मैच में खेलते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें