फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर और इनाया की तस्वीर हुई वायरल तो परेशान हुई सोहा, बुरी नजर ना लगे इसलिए करती हैं कुछ ऐसा

Sun, 11 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
taimur ali khan
बॉलीवुड स्टार किड तैमूर अली खान तो हमेशा सुर्खियों में रहते ही हैं उनकी बहन इनाया की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं और ऐसा हो भी क्यों ना, दोनों लगते भी बेहद क्यूट हैं। पिछले दिनों सोहा अली खान ने बेटी इनाया और तैमूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। जिसके बाद बच्चों की स्टारडम से सोहा अली खान परेशान हो गईं।
विज्ञापन

2 of 4
taimur ali khan - फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने कहा, 'मैं उन्हें मिल रही प्रसिद्धि को समझ नहीं पा रही, क्योंकि वह बहुत छोटे हैं। इनाया मेरी बेटी है इसलिए वह मुझे बहुत प्यारी लगती है। हमें उसकी चिंता होती है क्योंकि मैंने जब सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो अपलोड की तो हर किसी ने मुझे चेतावनी दी कि उसे किसी की नजर लग सकती है लेकिन वह बहुत प्यारी लग रही थी इसलिए मैंने वह फोटो शेयर की।'
विज्ञापन

3 of 4
Inaaya Naumi Kemmu - फोटो : Instagram
सोहा अली खान ने आगे बताया कि, 'इसके बाद जब मैंने इनाया की दूसरी तस्वीर शेयर की तो उसे बुरी नजर से बचाने और सुरक्षा प्रदान करने के लिए माथे पर काजल लगाया। दूसरी मांओं की तरह ही मुझे भी अपनी बेटी की चिंता होती है।'
विज्ञापन

4 of 4
soha ali khan
बच्चों से जुड़ी चिंता व्यक्त करते हुए सोहा कहती हैं, 'वह बहुत छोटे और मासूम हैं और मुझे यह बुरा लगता है कि तैमूर जहां जाता है मीडिया उसके पीछे पहुंच जाता है। मेरा एक निवेदन है कि जब आप उसकी फोटो लें कृपया फ्लैश का उपयोग न करें।' बता दें कि, सोहा अली खान भारतीय क्राफ्ट और डिजाइन केंद्र प्रदर्शनी में शिरकत करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें