फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों की बेटियां, कई फिल्मों के बावजूद नहीं मिली मां जैसी लोकप्रियता

Sun, 17 May 2020 05:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया सेन , प्रतिभा सिन्हा, तनीषा मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। इनमें से कुछ खानदानी कलाकार हैं यानी वह कलाकार जिनका पूरा परिवार अभिनय की दुनिया से जुड़ा हुआ है। इन कलाकारों को स्टारकिड्स भी कहते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार होते हैं जो काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपना नाम कमा पाते हैं। बात करें स्टारकिड्स की तो बहुत से ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिनके माता या फिर पिता अपने जमाने के दिग्गज कलाकारों में से एक रहे, लेकिन उनके बच्चे अपने माता-पिता जितना नाम नहीं कमा सके। आज हम ऐसे की अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिनकी मांएं अपने जमाने की सुपरहिट अभिनेत्री रहीं लेकिन उनकी बेटियां अपनी मां की तरह हिट नहीं हो सकीं। 
विज्ञापन

2 of 6
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान
यह अभिनेता सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। सोहा अली खान की पहली बॉलीवुड फिल्म 'दिल मांगे मोर' थी जो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन अपनी मां की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाईं। 
विज्ञापन

3 of 6
एशा देओल और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
एशा देओल
यह बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर सुपरहिट अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी हैं। हेमा मालिनी अपने जमाने की बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन एशा देओल उनकी तरह मुकाम हासिल नहीं कर सकीं। एशा ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उनकी भी पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एशा देओल को कई फिल्मों में देखा गया पर वह बड़े पर्दे पर अपनी मां की तरह कमाल नहीं कर सकीं। 

4 of 6
तनीषा मुखर्जी, तनुजा और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
तनीषा मुखर्जी
तनीषा मुखर्जी अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की बहन हैं। तनीषा मुखर्जी का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा है। वह अपनी बहन और मां की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। तनीषा मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में स्स्स्सशश... से की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
रिया सेन और मुनमुन सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रिया सेन
यह मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया सेन ने बॉलीवुड में अपनी मां की तरह नाम कमाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन वह ज्यादा नाम नहीं कमा सकी। रिया सेन ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म 'स्टाइल' से की थी। यह फिल्म साल 2001 में आई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां माला सिन्हा के साथ प्रतिभा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिभा सिन्हा
यह बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी हैं। प्रतिभा सिन्हा को फिल्मों से दूर हुए काफी समय बित चुका है। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेत्री साल 1992 में 'मेहबूब मेरे मेहबूब' से की थी, लेकिन वह बॉलीवुड में अपने मां की तरह के दिग्गज अभिनेत्री नहीं बन पाईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें