Paresh Rawal
- फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई 60 बच्चों की मौत पर डॉ कफील खान को जिम्मेदार बताया गया था। इस घटना के लिए कफील को हिरासत में लिया गया था और उन पर मामले की अनदेखी और घोटाला करने के आरोप लगे थे। दो साल बाद कुछ मामलों में डॉ कफील को क्लीनचिट मिल गई है। इसी के चलते डॉ. कफील ने अभिनेता परेश रावल की एक पुरानी टिप्पणी को शेयर करते हुए उनसे माफी की मांग की। परेश रावल ने भी बिना देर किए अपने पुराने ट्वीट पर माफी मांग ली है।
दो साल बाद परेश रावल ने डॉक्टर कफील खान से मांगी माफी तो मिला ऐसा जवाब