कुणाल खेमू, सोहा अली खान हेराथ पर्व का पूजन करते हुए
- फोटो : insta
कुणाल खेमू ने सभी को हेराथ पर्व और शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हेराथ मुबारक, सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, सभी के लिए शांति, खुशी, प्रेम और प्रकाश की कामना, ऊं नमः शिवाय! वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोहा अली खान और कुणाल अपने घर में जमीन पर बैठकर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेटी इनाया भी पूजा कर रही हैं। पूजा के दौरान वह कलश में दूध डालती नजर आ रही हैं। पूजा में कुणाल खेमू भी शंख बजाते नजर आए। इसके बाद पूरे परिवार ने दुग्धाभिषेक कर पंडित जी संग भगवान की आरती की।