फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 23 Aug 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोफिया हयात
अक्सर अपने बयानों से विवादो में घिरे रहने वालीं एक्ट्रेस सोफिया हयात एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में सोफिया हयात ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। जिसके बाद सोफिया ने पुलिस में शिकायत की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sofia Hayat
अब शिकायत के करीब एक महीने बाद पुलिस ने सोफिया के पति को गिरफ्तार कर लिया है। सोफिया ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत करते हुए बताया कि 'व्लाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुझे नहीं पता अभी क्या हो रहा है। पुलिस ने बताया कि अब वो रोमानिया अपने घर वापस नहीं जा पाएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
सोफिया हयात
सोफिया ने आगे बताया कि 'पुलिस ने जानकारी दी कि व्लाद को रोमानिया में नौकरी नहीं मिल सकती है। यही नहीं रोमानिया सरकार के पैसे भी उस पर बकाया हैं। उसे रोमानिया में भी गिरफ्तार किया गया था।' इससे पहले सोफिया ने बताया था कि पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया।

4 of 5
सोफिया हयात
पुलिस को लगता है कि वो एक साइको है। उसे चीजें याद नहीं रहती हैं। वो बेकार की कहानियां बनाता रहता है। व्लाद ने अपनी शादी की अंगूठी भी 1.5 लाख रुपए में बेच दी। सोफिया ने सोशल मीडिया पर कहा था, 'मैंने उसका सारा खर्च उठाया। उसके बिल भरे। उसके खाने और कपड़ों पर पैसे खर्च किए लेकिन उसे वो सब चाहिए था जो मेरे पास है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफिया हयात
'मैं जब उससे मिली तो वो एक दुकान पर काम करता था लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की। मैंने फिर भी उससे प्यार किया क्योंकि मुझे प्यार पर यकीन था। सभी ने मुझे समझाया कि ऐसे इंसान से शादी ना करो जिसके पास ना घर है और ना पैसे, लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी। उसने मुझे गलत साबित कर दिया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें