फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में कोहली को सलाखों के पीछे देखना चाहती हैं सोफिया हयात, वीडियो किया पोस्ट

Tue, 05 Jun 2018 07:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sofia Hayat
बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रहे अरमान कोहली एक बड़ी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उनकी गर्लफ्रेंड और लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
नीरू रंधावा ने अरमान कोहली के ऊपर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। इस घटना पर बिगबॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी सोफिया हयात ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
sofia hayat
सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बकायदा एक वीडियो पोस्ट करते हुए अरमान कोहली को जेल में डालने की अपील की है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्लीज इस बार अरमान कोहली को जेल में जरूर डाला जाए।'

 

4 of 5
sofia hayat
सोफिया ने इस वीडियो में आगे कहा है कि अभी मैंने अरमान और उनकी गर्लफ्रैंड नीरू रंधावा को लेकर खबर सुनी। नीरू ने कोहली पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मेरे हिसाब से अरमान को जेल में डाल देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो देशभर के बूढ़े और जवान मर्दों को लगेगा कि महिलाएं रिस्पेक्ट डिजर्व नहीं करती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sofia hayat rakhi sawant
सोफिया ने यह भी कहा कि महिलाओं को हाथ उठाना ठीक नहीं है। अगर अरमान को सजा मिलती है तो यह एक एग्जामपल सेट होगा कि किसी भी महिला पर हाथ उठाना गलत है। बता दें कि अरमान ने गुस्से में आकर नीरू रंधावा को इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद नीरू ने अरमान पर पुलिस केस दर्ज करवाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें