फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफिया हयात का नया दावा, गला घोंटकर हत्या कर देना चाहता था पति

Thu, 05 Jul 2018 08:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोफिया हयात
अक्सर अपने बयानों और बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहने वाली सोफिया हयात ने कुछ समय पहले ही शादी की थी । एक साल में ही उनकी शादी टूट गई और सोफिया ने अपने पति पर चोर होने का आरोप लगाया । इस बात की जानकारी सोफिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी । 
विज्ञापन

2 of 5
सोफिया हयात
हाल ही में सोफिया ने पति को लेकर एक और खुलासा किया है । सोफिया ने बताया कि पति व्लाद स्टेंसक्यू उन्हें जान से मारना चाहता था । इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया ।
विज्ञापन

3 of 5
सोफिया हयात
सोफिया ने कहा, 'व्लाद ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की थी। मुझसे जो हो सकता था मैंने किया । अब पुलिस उसे ढूंढ रही है । मैंने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है । हमें नहीं पता कि वो लंदन में है या रोमानिया में ।'

4 of 5
सोफिया हयात
पुलिस को लगता है कि वो एक साइको है । उसे चीजें याद नहीं रहती हैं । वो बेकार की कहानियां बनाता रहता है । व्लाद ने अपनी शादी की अंगूठी भी 1.5 लाख रुपए में बेच दी । सोफिया ने सोशल मीडिया पर कहा था, 'मैंने उसका सारा खर्च उठाया । उसके बिल भरे । उसके खाने और कपड़ों पर पैसे खर्च किए । लेकिन उसे वो सब चाहिए था जो मेरे पास है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफिया हयात अपने मंगेतर के साथ
'मैं जब उससे मिली तो वो एक दुकान पर काम करता था । लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की । मैंन फिर भी उससे प्यार किया। क्योंकि मुझे प्यार पर यकीन था । सभी ने मुझे समझाया कि ऐसे इंसान से शादी ना करो जिसके पास ना घर है और ना पैसे । लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी । उसने मुझे गलत साबित कर दिया है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें