फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से निकलते हुए जया बच्चन सीढ़ी उतरते समय लड़खड़ाईं तो ट्रोलर बोले- 'खुद ने तो पी रखी है और...'

Mon, 23 Apr 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जया बच्चन
हाल ही में संदीप खोसला की भतीजी की शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । शादी के बहुत से वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । कुछ वीडियो में तो करण जौहर, जया बच्चन, सोनम कपूर और श्वेता बच्चन डांस फ्लोर पर थिरकते हुए भी नजर आए । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन
यहां जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ शादी में पहुंची । अमिताभ ने ग्रीन और गोल्डन कलर का पायजामा कुर्ता पहना था । वहीं जया ने बॉर्डर वाली लेमन कलर की साड़ी पहनी थी । दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है ।
विज्ञापन

3 of 6
जया बच्चन
वेन्यू के गेट के अंदर जाने पर जया थोड़ा पीछे रह गईं तो बिग बी वहीं खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे । शादी अटेंड करने के बाद जया अकेली ही वेन्यू से बाहर निकलीं । अब उनके खुले बाल जूड़े में बदल चुके थे । 
 

4 of 6
जया बच्चन
वो गेट पर ही एक एक्ट्रेस से मिलीं । कुछ सेकंड उनसे बातें की और फिर सीढ़ी से उतरते समय थोड़ा लड़खड़ाईंं । इसी बीच मीडिया के फ्लैश उनकी आंखों को चुभने लगे । नीचे उतरते ही वो मीडिया पर भड़कीं । उन्होंने कहा, 'भाई, आप लोग इतना फ्लैश मारते हैं कि....' इतना कहकर वो चुप हो गईं और आगे बढ़ गईं ।
 
विज्ञापन

5 of 6
जया बच्चन
अब जया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं । कुछ यूजर ने कहा, 'ये खुद तो ड्रंक हैं और मीडिया पर आरोप लगा रही हैं ।' वहीं दूसरे ने कहा, 'मैडम का फ्लैश प्रॉब्लम खत्म ही नहीं होता ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जया बच्चन
एक यूजर shrutitravels ने लिखा, 'हां ये ड्रंक हैं और ठीक से सीढ़ी भी नहीं उतर पा रही हैं । उनका लड़खड़ाना देखो । इस बात की खबर नहीं बनने देना चाहतीं, इसलिए मीडिया और फ्लैश को दोष दे रही हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें