फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में महेश बाबू हैं ट्रैफिक के मोटे चालान के लिए जिम्मेदार? ट्रोल हुए तो अभिनेता ने दिया जवाब

Fri, 06 Sep 2019 06:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
एक सितंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद बड़े- बड़े चालान की खबरें सामने आ रही हैं। इन चालानों की कीमत 25 हजार रुपये से करीब 60 हजार रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में अब साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को इन नए नियमों के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। दरअसल महेश बाबू की फिल्म के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें एक तरफ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर फाइन बढ़ाने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका सुझाव भी।

विज्ञापन

2 of 5
mahesh babu
महेश बाबू की फिल्म 'भारत अने नेनू ' को रिलीज हुए एक साल से ऊपर हो चुका है। फिल्म में महेश बाबू ने एक सीएम की भूमिका निभाई थी। फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सीन में महेश बाबू बतौर सीएम अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बहुत ज्यादा जुर्माना लगाने का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।


विज्ञापन

3 of 5
mahesh babu
इस सीन के वायरल होने के साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स महेश बाबू और उनकी फिल्म को नए ट्रैफिक नियमों के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि महेश बाबू की वजह से ही सरकार को नए ट्रैफिक नियमों का आइडिया आया है।

4 of 5
mahesh babu
वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने पर महेश बाबू के फैंस ने फिल्म का ही एक और क्लिप शेयर करना शुरू किया। ये क्लिप भी महेश बाबू की फिल्म 'भारत अने नेनू ' का ही है। जिसमें वो इन भारी भरकम चालानों से बचने का तरीका बताते नजर आ रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahesh babu
सोशल मीडिया पर इस फिल्म के क्लिप वायरल होने पर महेश बाबू ने एक इंटरव्यू में कहा- ‘मैं कुछ संदेश और प्रेरणा देने वाली फिल्म करने की कोशिश करता हूं। मेरी कोशिश होती है कि मेरी सोच लोगों तक पहुंचे और अपने काम के जरिए कुछ बदलाव ला सकूं।' वहीं महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने कहा- 'ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ज्यादा जुर्माना लगाने के फैसले से बेतरतीब तरीके से गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसेगी। कुछ लोगों को लगता है कि लोगों की जेब को झटका देने वाला ट्रैफिक नियम महेश बाबू की वजह से आया है। लेकिन सिनेमा से कुछ अच्छी बात सीखने को मिलती है तो उसकी तारीफ की जानी चाहिए।'

पढ़ें: KBC 11: इस महिला ने शो में बार-बार अमिताभ बच्चन को टोका, कहा- इंसान ही रहने दो भगवान मत बनाओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें