बीते कई समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहने वालीं साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में है। अभिनेत्री ने नए साल के पहले ही दिन फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की थी। दरअसल, एक्ट्रेस के पति गौतम किचलू ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजल जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
अपने पति की इस आधिकारिक घोषणा के बाद अब खुद काजल ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉल्ट करती नजर आ रही हैं। काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फोटो को साझा किया है। सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं, उनके पति गौतम भी काले रंग की टीशर्ट और जींस में उनके साथ परफेक्ट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में काजल का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।