टेलीविजन की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ स्पॉट होने के बाद से ही दोनों के लिंकअप की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। इस वजह से पलक सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही थीं। इसी बीच अब यह स्टारकिड एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, पलका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर पलक सुर्खियों में हैं।
इस वीडियो में पलक बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में पलक लाल रंग की शॉर्ट शिमरी ड्रेस में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। तो वहीं, अभिनेता वरुण धवन भी नीले रंग की टीशर्ट और ब्लैक जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ही एक- दूसरे के साथ ताल से ताल मिला कर नाचते दिखाई दे रहे हैं।