फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या की हमशक्ल को सलमान खान ने किया था लॉन्च, इस गंभीर बीमारी ने करियर पर लगा दिया ब्रेक

Tue, 18 Dec 2018 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sneha ullal, salman khan - फोटो : file photo
सलमान खान का जब ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने एक एक्ट्रेस को साल 2005 में फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से लॉन्च किया। ये एक्ट्रेस हूबहू दिखने में ऐश्वर्या राय जैसी थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्नेहा उलाल की। दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। 18 दिसंबर 1987 को जन्मीं स्नेहा के जन्मदिन पर जानते हैं आखिर वो इन दिनों क्या कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्नेहा उलाल
स्नेहा की फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया। इन फिल्मों के नहीं चल पाने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। दरअसल, स्नेहा पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं इसकी वजह उनकी गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन

3 of 6
sneha ullal - फोटो : file photo
स्नेहा ने एक इंटरव्यू में खुद अपनी बीमारी के बारे में बताया था कि वो पिछले 4 साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें ब्लड रिलेटेड बीमारी ऑटो इम्यून डिसऑर्डर था। ब्लड से जुड़ी इस बीमारी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है हालांकि अब वो पहले से ठीक हैं।

4 of 6
sneha ullal - फोटो : file photo
स्नेहा ने आगे बताया कि 'बीमारी की वजह से मैं इतनी कमजोर हो गई थी कि आधे घंटे से ज्यादा खड़े नहीं रह पाती थीं। ऐसे में मेरे लिए शूटिंग करना नामुमकिन था। इसके बावजूद मैंने कुछ फिल्मों की शूटिंग की, जिसका नतीजा ये रहा कि मेरी तबीयत और खराब हो गई।'
विज्ञापन

5 of 6
sneha ullal - फोटो : file photo
स्नेहा ने बताया कि 'भले ही मैं बीमारियों से जूझ रही थी लेकिन मानसिक तौर पर मैं मजबूत थी। फिलहाल मैं पूरा समय खुद का ख्याल रखती हूं।' बीमारी की वजह से स्नेहा ने इवेंट और पार्टियों में जाना भी छोड़ दिया था। यही नहीं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई से भी रूबरू करवाया। उनका कहना था कि एक बार फिल्मी दुनिया से जुड़ जाते हैं तो हमेशा खूबसूरत दिखने का दबाव होता है। बीमारी की वजह से चेहरे पर असर पड़ा था जिस वजह से उन्होंने पार्टियों में जाना बंद कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sneha ullal - फोटो : file photo
बीमारी से ठीक होने के बाद बीते साल दिसंबर में स्नेहा ने एक म्यूजिक वीडियो से वापसी की। इस एलबम का नाम था- इश्क वाली बारिश। म्यूजिक वीडियो में स्नेहा के साथ मुंबई बेस्ड मॉडल कैज खान हैं। स्नेहा ने बताया कि 'फैंस पूछते हैं कि मैं कहां गायब हूं और क्या कर रही हूं तो मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि मैं यही हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें