ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने 2005 में एक नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया। जो हूबहू ऐश्वर्या की हमशक्ल जैसी थीं। दर्शकों ने जब उन्हें परदे पर देखा तो बस देखते ही रह गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'लकी- नो टाइम फॉर लव' से डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस स्नेहा उलाल की। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन ऐश्वर्या से शक्ल मिलने के चलते स्नेहा उलाल की चर्चा होने लगी। स्नेहा 2014 में एक तमिल फिल्म में नजर आई थीं उसके बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।