फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर स्मृति ईरानी ने शुरू की अंताक्षरी, करण जौहर का गाना सुन यूं दिया रिएक्शन

Sun, 22 Mar 2020 06:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
smriti irani, karan johar - फोटो : social media
कोरना वायरस की वजह से आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू है। ऐसे में सभी ने अपने-अपने तरीके से टाइम पास का तरीका खोज निकाला है। कोई गिटार बजाना सीख रहा है तो कोई पेटिंग कर रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी समय काटने का तरीका ढूंढ़ निकाला है, वो भी सोशल मीडिया पर।
विज्ञापन

2 of 5
smriti irani - फोटो : social media
स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर अंताक्षरी खेलने की पहल की। उनकी इस पहल में दूसरे कई सितारों ने भी साथ दिया। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने एक ऐसा गाना गया जिसे सुन स्मृति ईरानी ने सिर पीटने वाला रिएक्शन दिया। स्मृति ईरानी के ट्वीट पर करण ने जो गाना लिखा वो था 'लग जा गले'।
विज्ञापन

3 of 5
smriti irani - फोटो : social media
स्मृति ईरानी ने अंताक्षरी खेलने के लिए ट्विटर पर लिखा, '130 करोड़ लोगों का परिवार है, ऐसे में टैग करना मुश्किल है कि अगला गाना कौन गाएगा इसलिए अपना गाओ या गाना ट्वीट करो क्योंकि ये अपनी मर्जी वाला #TwitterAntakshari है।'

4 of 5
karan johar - फोटो : Social Media
करण जौहर ने लिखा, 'हैलो जी, अंताक्षरी मेरा पसंदीदा टाइमपास है। मैं अपने पसंदीदा गाने के साथ जरूर हिस्सा लेना चाहूंगा, 'लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो ना हो, शायद फिर इस जन्म में मुलाकात हो ना हो' अब आपकी बारी'। करण के इस ट्वीट का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, 'कोरोना के समय में 'लग जा गले' गलत गाना है।' आगे करण जौहर ने रिएक्शन दिया और जोर से हंस पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
इससे पहले स्मृति ईरानी के इस अंताक्षरी ट्वीट पर एकता कपूर ने भी हिस्सा लिया। एकता ने लिखा, 'स्मृति ईरानी को ज्वाइन किया है। मेरे पसंदीदा गानों में से एक 'मुसाफिर हूं यारों, न घर है ना ठिकाना, मुझे चलते जाना है....बस चलते जाना।' आगे जारी रखो सभी लोग।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें