फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वालीं स्मिता पाटिल दे बैठी थीं किसी और के पति को दिल, कम उम्र में इस वजह से हुई थी मौत

Sun, 13 Dec 2020 03:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मिता पाटिल - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लेने वालीं अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil Death Anniversary) की आज पुण्यतिथि है। महज 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया। चाइल्डबर्थ कॉम्प्लिकेशंस के चलते उनकी डेथ हुई थी। स्मिता पाटिल भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा प्रशंसकों के दिलों में रहेंगी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्मिता पाटिल - फोटो : File Pic
स्मिता पाटिल को जहां उनकी फिल्मों के लिए सराहा गया वहीं दूसरी तरफ एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर से जुड़े उनके सम्बन्ध को लेकर उनकी आलोचना भी की गई। उनके बारे में लोगों ने कहा कि उन्होंने राज बब्बर और नादिरा बब्बर का घर तुड़वा दिया। राज बब्बर की स्मिता पाटिल से पहली मुलाकात वर्ष 1982 में आई फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई। इस फिल्म में ये दोनों ही कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे।
विज्ञापन

3 of 5
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धीरे-धीरे स्मिता और राज के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। स्मिता पाटिल की मां दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं। उनका कहना था कि जो स्मिता महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ती है वो किसी का घर कैसे तुड़वा सकती है। लेकिन राज बब्बर से अपने रिश्ते को लेकर स्मिता ने मां की एक भी नहीं सुनी। दरअसल साल 1975 में राज बब्बर ने नादिरा से शादी की थी। यानी की स्मिता से मुलाकात से करीब सात साल पहले ही राज बब्बर शादी कर चुके थे।

 

4 of 5
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
80 के दशक में ही यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। बीबीसी के मुताबिक राज बब्बर कहते थे कि वो अपनी पत्नी नादिरा को तलाक देकर स्मिता से शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्मिता को वो धीरे धीरे अपने फ्रेंड सर्किल से भी दूर रखने लगे थे। कई लोग ऐसा कहते हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि वो ज़्यादा नहीं जी पाएंगी। (प्रतीक बब्बर) बच्चे को जन्म देते वक्त हुई दिक्कतों के चलते 13 दिसंबर 1986 को महज 31 साल की उम्र में स्मिता का निधन हो गया था। बता दें कि स्मिता की मौत से 15 दिन पहले ही यानी 28 नवंबर 1986 को प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मिता पाटिल - फोटो : social media
बता दें राज बब्बर के स्मिता की जिंदगी में आने से पहले स्मिता ने काफी फिल्मों में काम कर लिया था। उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म 'चरणदास चोर' से शुरुआत की और 1977 में आई फिल्म 'भूमिका' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर पुरस्कार में नामांकन पाया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1981 में आई फिल्म 'चक्र' के लिए भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार पाया। साथ ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें