स्मिता पाटिल ने हिंदी सिनेमा जगत में भले ही कम समय के लिए काम किया, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाई, जिसके बाद वो एक स्टार के रूप में उभरीं। स्मिता पाटिल ने करियर की शुरुआत फिल्म 'चरणदास चोर' से 1975 में की थी। फिल्मों में बोल्ड सीन देने में संकोच ना करने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी में बेहद ही शांत महिला थीं।
विज्ञापन
2 of 6
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल का चेहरा सामने आते ही कई किस्से बयां हो जाते थे। कहा जाता है कि उनकी आंखे बोलती थी, उनकी आंखों में अलग तरह की कशिश थी। महज 16 साल की उम्र से ही वह न्यूज रीडर के तौर पर काम करती थीं। उनके इस दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद भी उनकी 14 फिल्में रिलीज हुई थीं। स्मिता पाटिल एक बेहतरीन एंकर के साथ साथ एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी थीं।
विज्ञापन
3 of 6
स्मिता पाटिल
अस्सी के दशक में स्मिता ने व्यावसायिक फिल्मों की ओर अपना रुख किया। उन्होंने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म नमक हलाल और शक्ति में काम किया। फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ काम करते करते दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। अमिताभ बच्चन ने उनके बारे में खुलासा किया था कि कुली फिल्म के एक्सिडेंट के बारे में स्मिता को पहले से ही अंदेश हो गया था।
4 of 6
स्मिता पाटिल
अमिताभ बच्चन का कहना है कि शूटिंग के दौरान स्मिता को यह सपना आया था कि वह घायल हो गए हैं, जिसे लेकर स्मिता पाटिल ने अमिताभ को आधी रात को फोन करके अपना सपना बताया था और अमिताभ ने हंसकर कहा था कि मैं ठीक हूं स्मिता जी ...आप परेशान न हों। अगले ही दिन अमिताभ बच्चन के साथ बड़ा हादसा हो गया था।
विज्ञापन
5 of 6
स्मिता पाटिल
राज बब्बर से उनके संबंधों को लेकर दुनिया की निगाह में उनकी छवि घर तोड़ने वाली महिला जैसी बन गई थी। स्मिता पाटिल से शादी करने से पहले राज बब्बर विवाहित थे, स्मिता से शादी करने के लिए राज ने अपना घर और पहली पत्नी को छोड़ दिया था। बता दें जिस समय राज बब्बर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
उस समय राज की मुलाकात सज्जाद जाहिर की बेटी नादिरा से हुई थी। साल 1975 में राज बब्बर ने मशहूर थियेटर आर्टिस्ट और फिल्म निर्देशक नादिरा से शादी कर ली थी। साल 1982 में राज बब्बर ने स्मिता पाटिल के साथ पहली फिल्म भीगी पलकें की थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं।