स्मिता पाटिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा
स्मिता पाटिल ने 13 दिसंबर, 1986 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। कहा जाता है कि स्मिता पाटिल हमेशा से ही चाहती थीं कि मरने के बाद उन्हें सुहागन की तरह सजाया जाए। स्मिता ने अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सांवत से कहा था कि अगर में मर जाऊं तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। दीपक ने अभिनेत्री के निधन के बाद अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि मुझे क्या पता था कि मुझे ऐसा कुछ करना पड़ेगा जो कभी किसी मेकअप आर्टिस्ट ने न किया हो। बता दें कि स्मिता पाटिल ने 'मंडी', 'अर्थ', 'आखिर क्यों', 'आज की आवाज', 'चक्र', 'मिर्च मसाला' जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।