Sky Force Collection Day 9: गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को थिएटर में लगे एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है। 9वें दिन फिल्म ‘स्कोई फोर्स का कलेक्शन क्या रहा, जानिए?
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई, इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को शुरुआत से ही काफी अच्छा रेस्पॉन्स दर्शकों ने दिया है। अब तक यह फिल्म कितनी कमाई कर चुकी है? 9वें दिन फिल्म ‘स्कोई फोर्स ने कितना कलेक्शन किया, जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
स्काई फोर्स फिल्म का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नौवें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शनिवार को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने लगभग 3.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई है, यही कारण है कि फिल्म को देखने लगातार दर्शक थिएटर तक आ रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो ‘स्काई फोर्स’ की यह उड़ान आगे भी जारी रह सकती है।
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का कलेक्शन
पहला दिन
15.30 करोड़ रुपये
दूसरा दिन
26.30 करोड़ रुपये
तीसरा दिन
31.60 करोड़ रुपये
चौथा दिन
8.10 करोड़ रुपये
पांचवां दिन
6.30 करोड़ रुपये
छठा दिन
6.60 करोड़ रुपये
सातवां दिन
5.50 करोड़ रुपये
आठवां दिन
4.60 करोड़ रुपये
नौंवा दिन
5 करोड़ रुपये
कुल कमाई
109.31 करोड़ रुपये
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'स्काई फोर्स'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सौ करोड़ क्लब में हो गई शामिल
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक फिल्म ने 108.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। अक्षय की यह फिल्म 2025 की पहली फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी है। इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है। रविवार की छुट्टी का फायदा भी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को मिल सकता है, इससे फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है।
4 of 5
स्काई फोर्स फिल्म का एक सीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देशभक्ति की कहानी दर्शकों को भा गई
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के हिट होने की पीछे की वजहों पर बात की जाए तो फिल्म की देशभक्ति से भरी, इमोशनल कहानी दर्शकों को पसंद आई। फिल्म ‘स्कोई फोर्स’ में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या के बलिदान की कहानी दिखाई गई है। इस बहादुर एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार वीर पहाड़िया ने निभाया है। वीर के काम को भी दर्शकों ने पसंद किया।
स्काई फोर्स में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमृत कौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा सारा अली खान और निमृत कौर भी नजर आई हैं। ये दोनों एक्ट्रेस फिल्म में अक्षय और वीर के किरदारों की पत्नियों के रोल में हैं। साथ ही फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान ने भी अहम किरदार निभाए हैं।