स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
150 करोड़ की तरफ बढ़े कदम
रविवार यानी 10वें दिन के बाद भले ही 'स्काई फोर्स' की कमाई में गिरावट दर्ज हुई है, मगर वीकडेज के हिसाब से यह कमाई कम नहीं है। फिल्म अब 150 करोड़ की तरफ बढ़ चली है। फिलहाल इसका कलेक्शन 122.11 करोड़ रुपये हो चुका है। सिनेमाघरों में इसके मुकाबले में कोई फिल्म नहीं है। शाहिद कपूर की 'देवा' लगी है, लेकिन दर्शक उसे भाव नहीं दे रहे। आने वाले दिनों में 'लवयापा' रिलीज होगी। देखते हैं इस फिल्म का 'स्काई फोर्स' पर क्या असर होता है।