रेप हमारे समाज का एक बहुत ही घिनौना सच है। आए दिन देश में रेप, गैंपरेप की घटनाएं सामने आती हैं। अक्सर दैनिक समाचार के किसी न किसी एक पन्ने पर रेप की घटना जरूर छपी होती है। हिंदी सिनेमा में कई मुद्दों पर फिल्में बनी हैं, वहीं रेप जैसे समाज के काले धब्बे को भी सिनेमा ने दिखाने की कोशिश की है। न्यूटन, मसान, रामप्रसाद की तेरहवीं, आंखों देखी जैसी अलग कहानियों से अपना एक अलग फैन बेस तैयार करने वाली दृश्यम फिल्म्स और निर्देशक मनीष मुंद्रा की गैंगरेप जैसे मुद्दे पर आधारित फिल्म 'सिया' 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कुछ समय पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। हालांकि ये पहली फिल्म नहीं है, जिसमें गैंगरेप जैसे घिनौने सच को दिखाया गया है। इससे पहले भी हिंदी सिनेमा में ऐसी फिल्में बन चुकी हैं।