फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर टिकटॉकर सिया कक्कड़ की आत्महत्या से हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि

Thu, 25 Jun 2020 06:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
टिक टॉक फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। 16 साल की मशहूर टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ (Siya Kakkar) ने आत्महत्या कर ली है। सिया ने ऐसा क्यों किया इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। सिया के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिया के सुसाइड की खबर पर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर

एक यूजर ने लिखा, ''16 साल की टिकटॉक स्टार #SiyaKakkar ने आत्महत्या कर ली। टिकटॉक पर उनके 1.1 मिलियन प्रशंसक और इंस्टाग्राम पर 91,200 फॉलोवर्स हैं। इतनी होनहार लड़की के जीवन में इतना बुरा क्या हो सकता है कि उसने इसे समाप्त ही कर लिया। युवाओं को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम करने की जरूरत है।''
 


 

 

विज्ञापन

3 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
एक ने लिखा, 'सुशांत की तरह ही एक और आत्महत्या? युवाओं के साथ क्या हो रहा है। उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत माना जाता है। इन घटनाओं से मानसिक अशांति होती है। खुशी निश्चित रूप से फैन फॉलोइंग से नहीं होती है।'
 

4 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले। यह बेहद ही दुखद खबर है। मैं बेहद हैरान हूं। जब से इस खबर को सुना है, यकीन नहीं हो पा रहा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी। अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें