फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा तो बहुत हुई पर धमाका करने में फेल हुईं ये बड़ी फिल्में

Thu, 30 Jun 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2016 आधा बीत चुका है। बात बॉलीवुड की करें तो इन छह महीनों में आई फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कभी खुशी कभी गम जैसा माहौल रहा। कई फिल्में उम्मीद पर खरा उतरीं तो कई उम्मीद से भी बेहतर कर गईं। कुछ फिल्में ऐसी थीं कि उनसे ज्यादा उम्मीदें किसी ने लगाई ही नहीं थीं। कुछ फिल्में इन छह महीने में ऐसे भी रहीं जिनसे उम्मीद तो बहुत ज्यादा थीं लेकिन ये फुस्स पटाखा साबित हुईं। हम आपको बता रहे हैं इन छह महीने की छह ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्होंने निर्माता को भी रुलाया और हीरो-हीरोइन को भी।
विज्ञापन

2 of 7
इस साल जनवरी में आई फिल्म 'साला खडूस' से काफी उम्मीदें की जा रही थीं इसकी एक बड़ी वजह फिल्म में आर.माधवन का रोल भी था। चॉकलेटी माधवन इस फिल्म में बॉक्सिंग कोच के किरदार में दिखे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल ना कर सकी।
विज्ञापन

3 of 7
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की जोरदार किस ने फिल्म में हर किसी की दिलचस्पी पैदा कर दी। कैट का डांस और कश्मीर की वादियों की झलक दर्शकों को सिनेमा हॉल तक ना खींच सकी। 'फितूर' 12 फरवरी को रिलीज हुई।

4 of 7
2016
अजय देवगन और प्रकाश झा की जोड़ी की हिट फिल्म 'गंगाजल' सीक्वल को लेकर हर किसी की उत्सुकता थी। ऐसे में जब जय गंगाजल से प्रिंयका चोपड़ा का नाम जुड़ा तो उम्मीदें और बढ़ गईं। फिल्म में पुलिस अफसर के रोल में प्रियंका चोपड़ा को तो तारीफें मिलीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

5 of 7
जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' भी असफल रही। फिल्म के एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने तो उम्मीदें जगाई लेकिन फिल्म कमाल ना दिखी सकी।
विज्ञापन

6 of 7
इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है 'अजहर'। क्रिकेटर अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनी ये फिल्म अजहर के मैच फिक्सिंग से जुड़े विवाद के कारण लगातार सुर्खियों में रही। फिल्म जैसे ही रिलीज हुई इसकी हवा निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान की जेल में अपनी जिंदगी के 22 बरस गुजारने के बाद कत्ल कर दिए सरबजीत की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सरबजीत' से निर्माताओं और कलाकारों के साथ-साथ फिल्मी पंडितों को भी बहुत उम्मीदें थीं। फिल्म में सरबजीत के रोल में रणदीप हुड्डा ने भी कमाल कर दिया। मई में रिलीज हुई इस फिल्म के हिस्से कुछ आया तो रणदीप हुड्डा की अपने रोल के लिए तारीफ। फिल्म कमाई के मामले में कुछ खास ना कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें