फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSIFF: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा आमिर का जलवा, महोत्सव में किया जाएगा सम्मानित

Tue, 03 Dec 2024 12:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान को उनके शानदार करियर और भारतीय सिनेमा पर उनके प्रभाव के लिए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव में वह एमीली ब्लंट सहित अन्य प्रमुख सितारों के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को इस साल के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आरएसआईएफएफ) में विशेष सम्मान मिलने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव 5 से 14 दिसंबर तक जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
एमिली ब्लंट - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर-एमिली को मिलेगा सम्मान
आमिर खान के साथ ऑस्कर के लिए नामांकन पाने वाली एमीली ब्लंट भी इस कार्यक्रम में सम्मानित की जाएंगी। इन सितारों को उनके उत्कृष्ट करियर और फिल्म इंडस्ट्री पर उनके स्थायी प्रभाव के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये हस्तियां भी रहेंगी मौजूद
इस महोत्सव में शामिल होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में वायोला डेविस और मोना जाकी का नाम भी शामिल है। आमिर और एमीली ब्लंट, दोनों 'इन कंवर्सेशन विद' सत्र में हिस्सा लेंगे, जिसमें वे अन्य मशहूर कलाकारों जैसे एंड्रू गारफील्ड, ईवा लोंगोरिया, करीना कपूर खान और रणबीर कपूर के साथ अपनी फिल्मों और अनुभवों पर बातचीत करेंगे। 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से हुई पुष्टि
फेस्टिवल के आधिकारिक एक्स पेज पर आमिर खान के लिए लिखा गया, "आमिर खान ने भारतीय फिल्मों की वैश्विक पहचान को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके असाधारण कहानी कहने के तरीके और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में दिखेंगे आमिर खान
आमिर खान ने साल 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' में मुख्य भूमिका निभाई थी, फिलहाल फिल्मों से ब्रेक पर हैं। खबरों के अनुसार, वे अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'लापता लेडीज' को भी जबरदस्त सराहना मिली है और इस फिल्म को ऑस्कर में भी एंट्री मिली है।
Mamta Rai: वाराणसी के काल भैरव मंदिर में इंफ्लूएंसर ममता राय ने काटा केक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें