फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: रणबीर को बेहद पसंद है आमिर खान की ये फ्लॉप फिल्म, बोले- पहले मुझे लगा कि वो मेरी टांग खीच रहे हैं

Sat, 07 Dec 2024 09:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान ने हाल ही में रणबीर कपूर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। आइए जानते हैं कि एनिमल के अभिनेता को उनकी कौन सी फिल्म बहुत ज्यादा पसंद हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने साल 1997 में आई अपनी फिल्म इश्क के बारे में कुछ दिलचस्प बातें साझा की। इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे। आमिर ने कहा कि 'इश्क' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक नहीं है। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब पसंद आई। आमिर ने यह भी कहा कि उन्हें यह महसूस होता है कि उनकी कुछ फिल्में, जिन्हें वे खुद ज्यादा पसंद नहीं करते वो दर्शकों को बहुत आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
रणबीर पर आमिर का दिलचस्प खुलासा
बीबीसी एशिया नेटवर्क से बातचीत के दौरान आमिर ने रणबीर कपूर के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रणबीर को उनकी फिल्म अव्वल नंबर काफी ज्यादा पसंद है। आमिर ने कहा, "मुझे शुरू में लगा कि रणबीर मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब उसने फिल्म के हर एक सीन और डायलॉग के बारे में बताया तो मुझे समझ में आया कि वह वाकई इसे बहुत पसंद करते हैं।" आमिर के मुताबिक रणबीर ने उन्हें बताया कि वह इसे बचपन में देखकर इस फिल्म के दीवाने हो गए थे और वह इसे अपनी फेवरेट फिल्मों में से एक मानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी पसंदीदा फिल्म के बारे में की बात
जब आमिर से पूछा गया कि उनकी खुद की पसंदीदा फिल्म कौन सी है, तो उन्होंने बताया कि यह एक कठिन सवाल है। उन्होंने कहा, "मैं कई फिल्मों पर गर्व करता हूं जैसे तारे जमीन पर, 3 इडियट्स, लगान, दंगल, पीके और जो जीता वही सिकंदर। हर फिल्म के साथ एक अलग अनुभव जुड़ा है और सभी का अपना महत्व है।"

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
लापता लेडीज का जमकर कर रहे प्रचार
मौजूदा समय में आमिर अपनी प्रोडक्शन फिल्म लापता लेडीज का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस साल यह फिल्म ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी है। फिल्म का निर्देशन उनकी पत्नी किरण राव ने किया है और इसे पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था।
Pushpa 2: उत्तरी अमेरिका में पहले दिन नंबर वन नहीं बन सकी 'पुष्पा 2', जानिए किन फिल्मों से रही पीछे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान की एक भी फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है। वह जल्द ही 'सितारे जमीन पर' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें