फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sita Ramam Hindi Trailer: साउथ में धमाल मचाने के बाद अब हिंदी दर्शकों का दिल जीतेगी फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

Thu, 01 Sep 2022 02:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सीता रामम - फोटो : insta
तमिल, तेलुगू, मलयालम में धमाल मचाने के बाद अब मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' हिंदी में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'सीता रामम' का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। साउथ के बाद अब मेकर्स इस खूबसूरत प्रेम कहानी को अब हिंदी दर्शकों तक पहुंचाना चाह रहे हैं। इसका हिंदी ट्रेलर आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस फिल्म के जरिए मृणाल ठाकुर ने हिंदी में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta
5 अगस्त को तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म को साउथ में अच्छी सफलता मिली थी। साउथ की ऑडियंस ने फिल्म को खूब पसंद किया है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे हिंदी में भी लाने का फैसला किया है। अब ये फिल्म कल यानि 2 सितंबर को हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी 1964 में स्थापित सीता रामम यानी मृणाल और दुलकर की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन

3 of 4
सीता रामम - फोटो : insta
ये फिल्म 80 और 60 के दशक में की एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म में सलमान एक सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि मृणाल उनकी प्रेमिका के रोल में हैं। सीता रामम में रश्मिका मंदाना का किरदार बेहद खास है। वह आफरीन नाम की लड़की के किरदार में नजर आई हैं। ट्रेलर में इसकी झलक दिखाई गई थी, जो लोगों को बेहद पसंद आई थी।

विज्ञापन

4 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा और स्वप्ना (निर्माता) हिंदी रिलीज को सिनेमाघरों में ला रहे हैं। इससे पहले उन्होंने  पहले आरआरआर (हिंदी), शाहिद की जर्सी जैसी फिल्मों का वितरण भी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें