बड़े सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन बड़े पर्दे पर वैसी कमाई नहीं कर सकी है, जैसी इससे उम्मीद लगाई गई थी। फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, इस वजह से इसके अब तक के कलेक्शन को संतोषजनक नहीं माना जा सकता है। हालांकि, फिल्म के कलाकार एक के बाद एक इंटरव्यूज देकर फिल्म की कमाई को अच्छी बताने की कोशिश में हैं। अब हाल ही में, अजय देवगन ने खुलासा किया है कि उनकी शरारतों के कारण 1-2 कपल का तलाक हो गया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने ऐसा क्यों कहा है।