फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: सिंघम अगेन में कम समय के लिए पर्दे पर क्यों दिखे चुलबुल पांडे? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Sat, 02 Nov 2024 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अब चुलबुल पांडे की भी एंट्री हो चुकी है। सिंघम अगेन के पोस्ट क्रेडिट सीन में सलमान खान अपने दबंग अंदाज में नजर आए हैं। हालांकि, उनके कम स्क्रीन टाइम की वजह से कुछ फैंस को निराशा भी हुई है। 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सिंघम अगेन लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकारों की फौज नजर आती है। वहीं, इस फिल्म के अंत में सुपरस्टार सलमान खान की झलक भी देखने को मिलती है। इस फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में सलमान चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कम स्क्रीन टाइम से फैंस निराश
इस फ्रेंचाइजी में सलमान को देखकर कुछ फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखे तो कुछ उनके कम समय की उपस्थिति की वजह से निराश भी नजर आए। फैंस के मुताबिक सलमान खान के चुलबुल पांडे के किरदार को और बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता था। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, अजय देवगन, रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
क्यों कम समय के लिए दिखे चुलबुल पांडे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के साथ शुरू में एक विस्तारित कैमियो फिल्माने की योजना थी, जिसमें क्लाइमैक्स में एक मारधाड़ से भरपूर एक सीन भी शामिल था। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो अभिनेता ने कथित तौर पर बाहर जाकर शूटिंग करने से इनकार कर दिया। इसके पीछे उनकी सुरक्षा से संबंधित कारण भी हो सकते हैं। यही वजह है कि सलमान के किरदार को फिल्म में छोटा कर दिया गया।

4 of 5
अजय देवगन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया
कॉप यूनिवर्स में शामिल हुए सलमान
दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्मों में सलमान खान चुलबुल पांडे का किरदार निभाते हैं। इस किरदार को वह अब तक तीन फिल्मों में निभा चुके हैं।  सिंघम अगेन में सलमान के इस विशिष्ट भूमिका से एक बात को जरूर साफ हो गई है कि वह जल्द ही इस कॉप यूनिवर्स की किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
Maharaja: विदेश में अब तक धमाल मचा रही 'महाराजा', इस देश में छह हफ्ते तक फिल्म ने किया ट्रेंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें