फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Day 27 Collection: 'सिंघम अगेन' की सभी उम्मीदें खत्म, लाखों में सिमटी अजय देवगन की फिल्म की कमाई

Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सिंघम अगेन' अपना बजट निकालने से कोसों दूर है। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर पटखनी खाती नजर आई है। इस फिल्म के कारोबार के लिए इसका बजट गले की फांस साबित हुआ है। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल साबित हुई है। 'सिंघम अगेन' अब तक अपना बजट निकालने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं, अब अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म की उम्मीदें पूरी तरह खत्म होती नजर आ रही हैं। इसकी रिलीज को आज 27 दिन पूरे हो गए हैं और अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। आइए इसके लेटेस्ट कारोबार पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब

'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी 

'सिंघम अगेन' ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी फिल्म को देखते हुए संतोषजनक नहीं था। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में और भी भारी गिरावट नजर आई और इसने केवल 47.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह गिरावट बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की लगातार हो रही कमी को दर्शाती है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सिंघम अगेन' का अब तक का कुल कलेक्शन

तीसरे हफ्ते यह आंकड़े और कम हो गए। मूवी ने तीसरे हफ्ते में महज 15.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह अब अपने चौथे हफ्ते में चल रही है और कमाई निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाली है। 'सिंघम अगेन' ने आज यानी रिलीज के 27वें दिन अपने खाते में महज 60 लाख रुपये जोड़े, जिससे इसका अब तक का टोटल 242.10 करोड़ रुपये ही हो पाया है। इसे देखकर लगता है कि फिल्म 250 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा नहीं छू पाएगी।

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने फिर किया निराश 

फिल्म की कमाई को देखते हुए अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी? फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट और इसके धीमे प्रदर्शन से इस बात की आशंका काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। साथ ही यह अजय देवगन के लिए भी बुरी खबर है। उनकी इस साल रिलीज हुई पहली दो फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। ऐसे में अभिनेता को एक बड़े हिट की बेहद जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़ी स्टारकास्ट भी दर्शक जुटाने में रही नाकाम

'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे हैं। इसके बावजूद, फिल्म को दर्शकों से वह प्यार नहीं मिल पाया, जिसकी उम्मीद थी। यह दर्शाता है कि फिल्म की कहानी से दर्शक जुड़ाव महसूस करने में नाकाम रहे हैं। 

IFFI GOA 2024: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना बढ़ाएंगे IFFI के समापन समारोह की शोभा, ये सितारे भी करेंगे शिरकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें