फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: बिना किसी सुरक्षा के सिंघम 3 में अक्षय को स्टंट करते देखकर चौंक गए दर्शक, बोले- बंदे में है दम

Fri, 01 Nov 2024 01:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singham Again: निर्देशक रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार आज खत्म हुआ। आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी फिल्म को लेकर दर्शक सोशल मीडिया में लगातार अपने रिव्यू साझा कर रहे हैं, लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार के जबर्दस्त स्टंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन उर्फ बाजीराव सिंघम के कॉप यूनिवर्स सिंघम 3 में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का दमदार अभिनय और एक्शन दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी अभिनेता ने दर्शकों का अपनी ओर आकर्षित किया है तो वह है बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार। जानें क्यों।
 
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सिंघम अगेन के एक फाइट सीन में जब अजय को मदद की जरूरत होती है तो अक्षय कुमार ने हेलीकॉप्टर से की धमाकेदार एंट्री की, जिसे देखकर प्रशंसक सोशल मीडिया पर अब उनकी प्रशंसका करे बगैर रह नहीं पा रहे हैं। प्रशंसक ने उनके इस शानदार सीन को 'परफेक्ट कैमियो' का नाम दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में वीर सूर्यवंशी की अपनी भूमिका को दोहराया है। अक्षय कुमार ने अपने असली खिलाड़ी अंदाज में अजय देवगन की मदद करने के लिए एक शानदार सीन में शानदार एंट्री की है। यह सीन फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाया गया था। अक्षय को इस सीन में बिना किसी प्रोटेक्शन के स्टंट करते देखकर प्रशंसक लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, " अक्षय कुमार का एंट्री सीन एक इंस्टेंट क्लासिक है! #SinghamAgain।" एक और फैन ने लिखा, "वह एंट्री सीन अकेले ही टिकट के लायक है! #SinghamAgain।" एक और फैन ने लिखा, "एंट्री ऑफ। #AkshayKumar वाह, ये हेलीकॉप्टर वाला सीन बिना किसी सुरक्षा के किया था अक्षय ने। केवल अक्षय कुमार ही ऐसा कर सकते हैं।" एक और फैन ने लिखा, "वेल डन टीम" एक और फैन ने लिखा, "अक्षय कुमार की एंट्री ने सभी को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया! परफेक्ट कैमियो।" एक और फैन ने लिखा "अक्षय कुमार के एंट्री सीन के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकते, यह हॉट था! #सिंघमअगेन।" एक और फैन ने लिखा, 'बंदे में है दम'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि सिंघम अगेन की रिलीज अक्षय कुमार द्वारा शुरू की गई फैंचाइजी भूल भुलैया 3 से टकरा रही है। अक्षय ने भूल भुलैया की पहली फिल्म में विद्या बालन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी, इससे पहले कार्तिक आर्यन ने दूसरी और तीसरी किस्त के साथ फैंचाइजी में रूब बाबा का किरदार निभाया है। अक्षय ने श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 में खास कैमियो किया था, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया था। काम की बात करें तो अक्षय जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे।
Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को कैसे किया था प्रपोज, पति से ज्यादा है अभिनेत्री की नेटवर्थ?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें