फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी पर इन दिनों अपने स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को टॉप 5 में लाने का काफी दबाव है। इसके लिए उन्होंने एक नया पैंतरा अपनाया है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' का सहारा लिया है। हाल ही में उन्होंने 'सिंघम 3' का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी ने 'सिंघम 3' की कहानी पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।