फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Sunitha: गायिका सुनीता उपदृष्टा बिजनेसमैन संग लेने जा रहीं फिर से सात फेरे, 19 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी

Mon, 07 Dec 2020 05:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गायिका सुनीता की सगाई - फोटो : instagram/upadrastasunitha
तेलुगु फिल्मों की गायिका और डबिंग आर्टिस्ट सुनीता उपदृष्टा (Sunitha Upadrasta) ने सगाई कर ली है। जल्दी ही वह शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सुनीता की यह दूसरी शादी है। एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने अपने बच्चों का पालन पोषण किया है। सोशल मीडिया पर सुनीता ने अपनी सगाई की खबर को साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
गायिका सुनीता की सगाई - फोटो : instagram/upadrastasunitha
सोमवार को सगाई की रस्म बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी ही शामिल रहे। काफी समय से सुनीता की शादी की चर्चा हो रही थी लेकिन इससे पहले उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। उनके होने वाले पति का नाम राम वीरापनेनी है, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गायिका सुनीता - फोटो : instagram/upadrastasunitha
सुनीता ने परिवार के साथ समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘हर मां की तरह मैं भी अपने बच्चों को अच्छे से सेटल होते हुए देखना चाहती हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे समझदार और अच्छे बच्चे और माता-पिता मिले हैं, जो मुझे भी जीवन में सेटल देखना चाहते हैं।‘

4 of 5
गायिका सुनीता - फोटो : instagram/upadrastasunitha
सुनीता आगे लिखती हैं कि ‘आखिरकार, वह पल आ गया। राम ने मेरे जीवन में एक फिक्र करने वाले दोस्त और बेहतरीन पार्टनर के रूप में एंट्री ली। हम जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मेरे सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया, जो यह समझते हैं कि मैं अपने जीवन को निजी रखती हूं। कृपया साथ दीजिए और हमेशा मेरे साथ बने रहिए, जैसे अब तक रहे हैं।‘
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गायिका सुनीता - फोटो : instagram/upadrastasunitha
सुनीता ने पहली शादी मीडिया इंडस्ट्री में काम करने वाले किरन कुमार गोपाराजू से की थी। उस वक्त उनकी उम्र 19 साल थी। बाद में उनका तलाक हो गया। सुनीता और किरन के दो बच्चे आकाश गोपाराजू और श्रेया गोपाराजू हुए। श्रेया भी अपनी मां की तरह एक गायिका बनना चाहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनीता ने दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है। इनमें इलैयाराजा, एआर रहमान, एमएम कीरवानी, विद्या सागर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें