फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra: शाहरुख खान-करण जौहर लंदन जाकर बनाते थे 'समलैंगिक संबंध!, गायिका सुचित्रा का सनसनीखेज दावा

Fri, 17 May 2024 12:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
शाहरुख खान, करण जौहर और सुचित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सुचित्रा के नाम से मशहूर गायिका सुचित्रा रामादुरई अपने बयान को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। सिंगर इंडस्ट्री के कलाकारों को लेकर अक्सर सनसनीखेज खुलासे करती रहती है। अब हाल ही में, अपने एक्स हसबैंड सहित बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और करण जौहर को लेकर बड़ा दावा किया है। सिंगर ने अपने पूर्व पति कार्तिक कुमार, बॉलीवुड के किंग खान और करण जौहर को 'गे' बताया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।


शाहरुख-करण को सुचित्रा ने बताया गे
गायिका सुचित्रा ने तमिल मीडिया कुमुदम को दिए साक्षात्कार में कहा कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में कुछ चौंकाने वाले और खुलासे किए हैं। सुचित्रा ने बातचीत में बॉलीवुड सेलेब्स को भी घसीटा और दावा किया कि उनके बीच समलैंगिक संबंध बने हैं।  सुचित्रा ने यह भी दावा किया कि उनके पूर्व पति कार्तिक कुमार 'समलैंगिक' हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लंदन में करण और शाहरुख के साथ उनका गे एनकाउंटर हुआ था। गायिका ने बताया कि बी-टाउन के कुछ कलाकार अक्सर उन देशों का दौरा करते हैं, जहां समलैंगिक संबंध बनाना वैध है।



बॉलीवुड के कलाकारों की पोली खोल
उनके इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। क्लिप में, वह कहती हुई सुनाई दे रही हैं, "एक बार जब कार्तिक लंदन ट्रिप पर थे, तो उनकी मुलाकात करण जौहर और शाहरुख खान से हुई और वे बार से भरी एक गली में घूमे। वे क्रॉस-ड्रेस्ड थे। यह कुछ ऐसा है जो करण और शाहरुख अक्सर विदेश जाने पर करते हैं। वे इस तरह के कपड़े पहनकर गे एरिया में जाते हैं। वे उस माहौल में घुलमिल जाते हैं और रात का मजा लेते हैं।"

पूर्व पति कार्तिक ने दी सफाई
सुचित्रा का वीडियो साक्षात्कार ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद उनके एक्स हसबैंड कार्तिक ने उनके दावों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर वह समलैंगिक होते, तो इसे गर्व से स्वीकार करते। कार्तिक ने कहा, "अगर मैं समलैंगिक हूं, तो मुझे समलैंगिक होने पर शर्म नहीं आएगी। मुझे किसी भी तरह का यौन संबंध रखने पर बहुत गर्व होगा।"

Bahubali Crown of Blood: बाहुबली-क्राउन ऑफ ब्लड की रिलीज की रणनीति ने किया फैंस को निराश, जानिए वजह

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें