फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: नेहा-सोना के बाद अब इस गायिका का अनु मलिक पर खुलासा, कहा- '15 साल की थी..'

Sun, 03 Nov 2019 11:03 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता पंडित और अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल  में बतौर जज वापसी करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सिंगर नेहा भसीन और सोना महापात्रा ने अनु पर सवाल उठाए थे जिसके बाद अब सिंगर श्वेता पंडित ने भी बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
shweta pandit - फोटो : instagram
दरअसल श्वेता ने नेहा भसीन के एक ट्वीट के जवाब में लिखा, '2019 में भी, हम पीड़ितों से ही सवाल किया जा रहा है। दो दशकों से इस इंडस्ट्री में प्रोफेशनल सिंगर होने के बाद भी, कुछ संकीर्ण दिमाग वाले पूछ रहे हैं, हमने तब क्यों नहीं किया? वास्तव में लूजर्स? कल्पना कीजिए कि अगर मैं 2001 में स्कूल की बच्ची होता तो मैं क्या बोलती? #MeToo के लिए भगवान का शुक्र है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Bhasin
श्वेता ने नेहा भसीन के ट्वीट को रिट्वीट किया था। बता दें कि नेहा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'श्वेता पंडित 15 साल की थी जब उसके साथ गलत व्यवहार हुआ तब एक बच्ची और क्या बोलती। जो शर्म, डर, भ्रम महसूस होता है। प्लीज हमें पीड़ित पर सवाल उठाने बंद करने की जरूरत है। यह समय है जब आप अपराधियों पर सवाल उठाएं।'
 

4 of 5
sachin tendulkar car - फोटो : Twitter
हाल ही में  सचिन तेंदुलकर ने इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए लिखा- 'इंडियन आइडल में प्रतिभाशाली युवाओं का गायन वाकई दिल को छू लेने वाला है। राहुल, चेल्सी, दिवस और सनी देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं लेकिन कई रुकावटों के बावजूद संगीत के लिए एक ही जुनून और समर्पण है। मुझे भरोसा है कि वो लंबा रास्ता तय करेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sona mohapatra
सचिन के इस ट्वीट पर सोना महापात्रा ने रिप्लाई किया, 'प्रिय सचिन, क्या आप कई महिलाओं, कुछ नाबालिगों की कहानियां मीटू के बारे में जानते हैं जो पिछले साल 'इंडियन आइडल' शो में जज अनु मलिक को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं, जिसमें उनकी अपनी पूर्व प्रोड्यूसर भी शामिल थीं। क्या उनकी बात किसी को छूती नहीं है?' 
 

पढ़ें: पार्टनर से प्यार का इजहार करना है तो शाहरुख के ये 10 डायलॉग्स, काम आसान कर देंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें