अपने गानों से लोगों को मुरीद बनाने वाले सिंगर पापोन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन इस ट्रेंड के पीछे की वजह बेहद चौंका देने वाली है। रिएलिटी शो 'द वॉइस इंडिया किड्स' में बतौर जज नजर आ रहे बॉलीवुड सिंगर पापोन के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट में शिकायत दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
papon
पापोन पर एक नाबालिक बच्ची को गलत ढंग से किस करने का आरोप है। जिसके बाद पापोन के खिलाफ ट्विटर पर मुहिम छिड़ गई है। लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पापोन तुमने मेरी नजरों में इज्जत खो दी।'
विज्ञापन
3 of 5
papon
कई अन्य यूजर्स ने भी इस मामले में अपनी राय जाहिर की। एक ने कहा, 'पापोन मेरे फेवरेट सिंगर्स में से एक हैं लेकिन जिस तरह से उसने उस छोटी लड़की के साथ किया यह गलत है। वह एक छोटी सी लड़की के साथ इतनी असुविधाजनक और गंदी चीजें कैसे कर सकता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।'
4 of 5
Papon
एक अन्य यूजर ने लिखा, पापोन का इस तरह का व्यवहार सहज नहीं है। उन्हें अरेस्ट किया जाना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुमने शर्मनाक काम किया है। इस तरह के जानवर हमारे समाज में रहते हैं।'
यहां पढ़ें लोगों के रिएक्शन्स
<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FAngaraagPAPONMahanta%2Fvideos%2F10156115106999004%2F&show_text=0&width=267" width="267" height="476" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allowFullScreen="true"></iframe>