रिएलिटी टीवी शो की एक नाबालिग कंटेस्टेंट से अश्लीलता के आरोप झेल रहे सिंगर पापोन ने शो के जज का पद छोड़ दिया है। पापोन ने इसका ऐलान सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट के माध्यम से किया। खुद को बेकसूर बताते हुए पापोन ने न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा होने की भी बात कही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, 'मैंने शो के जज का पद छोड़ने का फैसला कर लिया है। मुझे फंसाया जा रहा है। जब तक मुझ पर लगे झूठे आरोप खत्म नहीं होते मैं जज नहीं रहूंगा। मुझे कानून प्रणाली पर पूरा भरोसा है।'
सिंगिंग रिएलिटी शो ‘वॉइस ऑफ इंडिया किड्स’ में जज की भूमिका में नजर आने वाले पापोन का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह शो की एक कंटेस्टेंट को किस करते नजर आ रहे थे। जिसके बाद से उनपर उस नाबालिग बच्ची से बदसलूकी आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि खुद बच्ची और उसके मां-बाप ने सामने आकर पापोन को निर्दोष बताया था।