फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को Kiss करने पर सिंगर पापोन पर हुआ केस, Video और तस्वीरें आईं सामने

Fri, 23 Feb 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पैपोन
पॉपुलर गाना 'मोह मोह के धागे' गाकर हिट होने वाले पापोन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। पैपोन पर एक नाबालिग कंटेस्टेंट को जबरदस्ती छूने और Kiss करने का आरोप लगा है। इस घटना का एक लाइव वीडियो सामने आया है। जो पापोन ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 6
पैपोन
दरअसल, पापोन एक रियलिटी शो के जज हैं। वो शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स के साथ होली स्पेशल एंज्वॉय कर रहे थे। वीडियो में पापोन नाबालिग लड़की को किस करते दिख रहे हैं। पापोन के खिलाफ पाक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

3 of 6
पैपाेन
सुप्रीम कोर्ट की वकील रूना भुयन ने पापोन के खिलाफ कम्प्लेंट दर्ज कराई है। रूना के मुताबिक, 'मैं सिंगर पापोन का इस तरह का आचरण देखकर हैरान हूं। पहले वो नाबालिग लड़की को रंग लगाते हैं और उसके बाद उसे गलत तरीके से Kiss करते हैं।'

 

4 of 6
पैपोन
रूना ने आगे कहा, 'इस वीडियो को देखने के बाद मैं सिंगिग रियलिटी शो में नाबालिग लड़कियों की सिक्युरिटी और सेफ्टी को लेकर काफी चिंतित हूं।' पापोन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स पापोन को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

5 of 6
पैपोन
एक यूजर ने लिखा- ‘पापोन हम आपके गानों का सम्मान करते हैं, लेकिन आपने जो हरकत की हे उसे चाइल्ड एब्यूज कहते हैं। शुक्रिया अपनी डार्क साइट दिखाने के लिए।’ ऐसे ही एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘मैं पिछले एक हफ्ते से आपके गानों को लूप पर रखकर सुन रही थी, लेकिन आपने सारा सम्मान खो दिया। शेम ऑन यू…’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैपोन
बता दें कि पापोन के खिलाफ न सिर्फ नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स में शिकायत की गई बल्कि थाने में भी पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस बारे में पापोन के मैनेजर ने सफाई देते हुए कहा, 'अगर उन्होंने लड़की को छुआ तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो उसे कोई नुकसान पहुंचाना चाहते थे। ऐसा कुछ भी गलत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें