सिंगर मीका सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । मीका सिंह के घर से 3 लाख की लूट हुई है । इस मामले में मीका के मैनेजर ने अंकित नाम के एक लड़के पर चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है ।
विज्ञापन
2 of 5
मीका सिंह
FIR के अनुसार, 27 साल का अंकित वासन पिछले 10 साल से मीका के लिए काम कर रहा था । उसी ने 75 ग्राम ज्वैलरी और 1 लाख रुपए कैश चुरा लिए । ज्वैलरी की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है ।
विज्ञापन
3 of 5
मीका सिंह
रिपोर्ट की मानें तो, यह घटना रविवार दोपहर मीका सिंह के ओशिवारा अपार्टमेंट में हुई । घटना के बाद से घर का नौकर लापता है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV कैमरे के जरिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपार्टमेंट में कौन-कौन आया ।
4 of 5
मीका
बता दें कि आरोपी अंकित दिल्ली का रहने वाला है । अंकित मीका के प्रोजेक्ट्स और लाइव शो को हैंडल करता था । ओशिवार पुलिस ने बताया कि रविवार से अंकित का कुछ पता नहीं चला है । मीका इन दिनों सब टीवी के रियलिटी शो 'इंडिया के मस्त कलंदर' को जज कर रहे हैं ।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मीका ने फ्लाइट के फर्स्ट क्लास की सभी सीटें बुक करा ली थीं । फ्लाइट का वीडियो भी मीका ने शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि दुबई की फर्स्ट क्लास की सारी सीटें मैंने बुक कर ली हैं । जिससे मुझे कोई डिस्टर्ब ना कर पाए । मैंने बड़े सेलेब्रिटी के लिए एक ट्रेंड सेट किया है । वो भी मुझे फॉलो करेंगे ।