फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fathers Day: फादर्स डे पर सिंगर केके की बेटी का नोट कर देगा भावुक, लिखा- 'आपके बिना जिंदगी अंधेरी है पापा'

Sun, 19 Jun 2022 11:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिंगर केके अपने बच्चों के साथ - फोटो : insta
सिंगर केके के अचानक निधन ने न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था, बल्कि सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया था, लेकिन उनके परिवार में जो शून्य आया है, उसे कोई नहीं भर सकता। आज दिवंगत गायक की बेटी तामरा ने फादर्स डे पर अपने पिता को याद करते हुए कुछ तस्वीरें और एक नोट साझा किया है। जिसका एक एक शब्द किसी को भी भावुक कर देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सिंगर केके अपनी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : insta
केके की बेटी तामरा भी सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने आज अपने  इंस्टाग्राम से अपने संग बचपन की कई पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनके भाई नकुल भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां और पिता की साथ में तस्वीर भी पोस्ट की है।
विज्ञापन

3 of 4
सिंगर केके बेटी तामरा के साथ - फोटो : insta
पहली तस्वीर में, केके अपनी बेटी तामरा और बेटे नकुल को पीठ पर लेकर राइड देते नजर आ रहे हैं। जिसमें तीनों की बड़ी सी स्माइल के साथ पोज देते देखा जा सकता है, वहीं अगली फोटो में तामरा  केके की गोद में बैठी थीं और उन्होंने अपनी उंगलियां पियानों के कीबोर्ड पर रखी हुई हैं। आखिरी तस्वीर में केके को तामारा को कुछ देते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीर किसी पिकनिक की लग रही है।
विज्ञापन

4 of 4
सिंगर केके और उनकी बेटी तामरा - फोटो : insta
तामरा  ने अपने पिता केके को याद करते हुए लिखा, मैं आपको खोने का दर्द 100 बार सहूंगी, अगर इसका मतलब है कि आप मेरे पिता के रूप में एक सेकंड के लिए भी हैं। आपके बिना जिंदगी अंधेरी है डैड। इसके अलावा तामरा ने लंबा नोट शेयर किया है और अपने पापा के साथ बिताए छोटे-छोटे खूबसूरत पलों को साझा किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें