जुबिन नौटियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने गानों में एक्टिंग आसान
जुबिन नौटियाल ने अपनी बातचीत से यह साफ कर दिया कि अभिनय का कौशल वह सिर्फ अपने गानों तक ही दिखाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने सिंगल्स में अभिनय करना आसान लगता है? इस पर वह बोले, हां, अपने ही गाए गाने में एक्टिंग आसान लगता है, क्योंकि मुझे उस ट्रैक के बारे में अच्छे से पता होता है। माइक पर गाते हुए मैं किरदार को भी निभा रहा होता हूं और मुझे उसकी स्टोरी भी बेहतर तरीके से मालूम होती है। मुझे गाने की टोन और मूड पता होता है। बता दें कि जुबिन नौटियाल 'बजरंगी भाई जान', 'आशिकी', 'जज्बा', 'प्यार तूने क्या किया', 'दहलीज', '1920 लंदन', 'इश्क फॉरएवर', 'फितूर' जैसी फिल्मों में म्यूजिक दे चुके हैं।