फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सड़कों पर लड़ते नजर आए गुरु रंधावा, हाल ही में हुआ था सिंगर पर हमला

Sat, 10 Aug 2019 09:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी अपने दमदार सिंगिंग से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले गुरु रंधावा पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर गुरु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दो लोगों से लड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
guru randhawa - फोटो : amar ujala
दरअसल आज (10 अगस्त) गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में गुरु रंधावा दो लोगों से लड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये असली लड़ाई नहीं है बल्कि तीनों लोग सिर्फ लड़ने की एक्टिंग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: इस मशहूर पंजाबी सिंगर ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, रैपर बादशाह भी रह गए पीछे...यूट्यूब से जुड़ा कनेक्शन
विज्ञापन

3 of 5
guru randhawa - फोटो : social media
गुरु ने पोस्ट के कैप्शन में बताया है कि ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर का है। वहीं जिन दों लोगों के साथ वो मस्ती भरे अंदाज में लड़ते नजर आ रहे हैं उनका नाम सोनू और रविंदर है। गुरु ने दोनों को सोनू भाई और रविंदर भाई कहकर संबोधित किया है।
 

4 of 5
Guru Randhawa - फोटो : social media
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुरु रंधावा पर एक शो के दौरान एक अंजान शख्स ने हमला कर दिया था। उनपर ये हमला कनाडा के वैंकूवर शहर के क्वीन एलिजाबेथ थियेटर में कॉन्सर्ट के दौरान हुआ था। वह जैसे ही कॉन्सर्ट खत्म करते थियेटर से बाहर निकले तो पीछे से किसी शख्स ने उनपर हमला कर दिया। था। इस हमले में गुरु के सिर पर चार टांके आए थे। 

ये भी पढ़ें: Song Review: गिफ्टी के फॉर्मूला डायरेक्शन ने फेरा पिट बुल और गुरु की कामयाबी पर पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में गुरु रंधावा ने किया लाइव शो - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गुरु ने इस घटना के बाद ऐलान कर दिया था कि अपनी जिंदगी में वह कनाडा में कभी परफॉर्म नहीं करेंगे। वहीं गुरु के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो गुरु ने 'लाहौर', 'पटोला', 'दारू वरगी' और हाई रेटिड गबरू जैसे कई शानदार गानों को गाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें